भाजपा चुनाव समिति 12 मार्च को बंगाल, केरल में उम्मीदवारों पर विचार के लिए कर सकती है बैठक

Ads

भाजपा चुनाव समिति 12 मार्च को बंगाल, केरल में उम्मीदवारों पर विचार के लिए कर सकती है बैठक

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 09:08 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 09:08 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति पश्चिम बंगाल और केरल में विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने के लिए 12 मार्च को बैठक कर सकती है। सूत्रों ने यह बात कही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा सत्तारूढ़ पार्टी की उच्चस्तरीय समिति के सदस्यों में शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल और केरल में विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा 12 मार्च को बैठक किए जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि समिति तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर बाद में विचार करेगी।

निर्वाचन आयोग द्वारा अगले कुछ दिन में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश- पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम तथा पुडुचेरी के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 और केरल में 140 सीट हैं।

वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 77 सीट जीती थीं।

केरल में इसका कोई विधायक नहीं है। पार्टी ने दक्षिणी राज्य में 2016 के विधानसभा चुनाव में एक सीट जीती थी।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप