BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भाजपा को कई नये प्रदेश अध्यक्ष मिले, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की दिशा में आगे बढ़ी

भाजपा को कई नये प्रदेश अध्यक्ष मिले, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की दिशा में आगे बढ़ी

भाजपा को कई नये प्रदेश अध्यक्ष मिले, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की दिशा में आगे बढ़ी
Bhasha
Published: 30 Jun 2025 | 9:35 pmModified: 30 Jun 2025 | 9:35 pm

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)कुछ राज्यों की इकाइयों के प्रमुखों का चुनाव कर चुकी है और मंगलवार को कुछ और राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया पूरी कर लेगी। इसी के साथ केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी सोमवार को नये राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई।

इन प्रदेश अध्यक्षों के निर्वाचन के साथ ही जे पी नड्डा के स्थान पर नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आवश्यक प्रदेश अध्यक्षों की संख्या पूरी हो जायेगी।

भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 में अध्यक्षों का चुनाव होना आवश्यक है। सत्तारूढ़ पार्टी मंगलवार को यह सीमा पार करने जा रही है।

वी पी रामलिंगम और के बेइचुआ सोमवार को क्रमश: पुडुचेरी और मिजोरम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में इस पद के लिए एकल नामांकन दाखिल किया गया, फलस्वरूप मंगलवार को उनका चुनाव महज औपचारिकता रह गया।

भाजपा के पास अब 16 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनमें से कुछ को फिर से इस पद पर चुना गया है। यह आंकड़ा मंगलवार को बढ़ जाएगा। अगले कुछ दिनों में कर्नाटक और मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

भाजपा ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में क्रमश: रामचंदर राव और पी वी एन माधव जैसे संगठन के अनुभवी नेताओं को अध्यक्ष चुना है।

महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और चार बार के विधायक रवींद्र चव्हाण का भी नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है। वह राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का स्थान लेंगे। उत्तराखंड के निवर्तमान अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट को इसी पर पर नया कार्यकाल मिला है।

इस घटनाक्रम से नड्डा की जगह नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की संभावना बढ़ गई है। नड्डा इस समय नरेन्द्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

हालांकि, तेलंगाना में राव को चुने जाने पर उग्र हिंदुत्व नेता और विधायक टी राजा सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया। गुटबाजी से ग्रस्त तेलंगाना पार्टी संगठन में राव की पदोन्नति को संतुलन साधने और संगठन के पुराने लोगों को पुरस्कृत करने के रूप में देखा जा रहा है।

भाषा

राजकुमार धीरज

धीरज

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भाजपा को कई नये प्रदेश अध्यक्ष मिले, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की दिशा में आगे बढ़ी

People also search for:BJP State President
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm