नयी दिल्ली: Priyanka Gandhi कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बेरोजगारी को लेकर रविवार को केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं के लिये रोजगार होनी चाहिये, लेकिन भाजपा सरकार की प्राथमिकता नागरिकों की ‘जासूसी’ कराने की है।
Priyanka Gandhi उन्होंने एक समाचार पत्र की खबर में देश में 3.03 करोड़ युवाओं के बेरोजगार रहने का दावा किये जाने पर यह कहा। प्रियंका ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए युवाओं के लिए रोजगार, लेकिन भाजपा सरकार की प्राथमिकता है नागरिकों की जासूसी।’’
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘देश को युवा एजेंडा चाहिए, देश को युवाओं के लिए रोजगार का रोडमैप चाहिए।’’