बदायूं में एक लाख रुपये की चोरी के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

बदायूं में एक लाख रुपये की चोरी के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

बदायूं में एक लाख रुपये की चोरी के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Modified Date: August 21, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: August 21, 2026 1:43 pm IST

बदायूं (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) बदायूं जिले के थाना उसावां क्षेत्र में एक लाख रुपये की चोरी के आरोपियों और पुलिस के बीच शुक्रवार तड़के मुठभेड़ हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हजरतपुर रोड पर सिद्धनाथ मंदिर के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर लूट के इरादे से खड़े बदमाशों की घेराबंदी की गई थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलीबाारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल हो गए।

घायल बदमाशों की पहचान सरबजीत, गौरव और रॉकी के रूप में हुई है। तीनों फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले बताए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल राजू भी घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दातागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशेषनाथ सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को उसावां थाना क्षेत्र में भैंस बेचकर लौट रहे एक व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये चोरी किए गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

सीओ ने बताया कि आज इसी मामले में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी एक और लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में