आरक्षण-विरोधी प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

आरक्षण-विरोधी प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Modified Date: August 21, 2026 / 01:41 pm IST
Published Date: August 21, 2026 1:41 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर यहां जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक सुबह कुछ लोग प्रदर्शन स्थल पर जमा हुए लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत हटा दिया क्योंकि प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

सूत्रों ने बताया कि जंतर-मंतर के आसपास अहम स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और किसी भी अनधिकृत जमावड़े को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी प्रदर्शन स्थल की ओर आने-जाने वालों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं और क्षेत्र में आने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है और बिना पूर्व अनुमति के किसी भी तरह के जमावड़े की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बने पेज ‘‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’’ ने प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस डिजिटल अभियान ने बाद में शुक्रवार को जंतर-मंतर पर आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन का आह्वान किया।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में