मणिपुर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा नेता बी.एल. संतोष और संबित पात्रा

Ads

मणिपुर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा नेता बी.एल. संतोष और संबित पात्रा

  •  
  • Publish Date - November 12, 2025 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 12, 2025 / 02:57 PM IST

इंफाल, 12 नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बी.एल. संतोष और पार्टी सांसद संबित पात्रा बुधवार को मणिपुर के तीन दिवसीय दौरे पर इंफाल पहुंचे। वे अपने दौरे के दौरान विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष और पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा का इंफाल हवाई अड्डे पर पार्टी की राज्य इकाई की अध्यक्ष शारदा देवी और कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

जब संतोष से भाजपा नेताओं के इस दौरे की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, “हम सब कुछ बताएंगे।”

भाजपा की प्रदेश इकाई के एक पदाधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों नेता “पहाड़ी और घाटी जिलों में पार्टी के समन्वय को मजबूत करने और राज्य में सरकार बनाने की संभावनाएं तलाशने” के लिए मेइती और कुकी विधायकों से मुलाकात करेंगे।

मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा के बाद मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के उपरांत केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था और राज्य विधानसभा को भंग कर दिया था।

पार्टी पदाधिकारी के अनुसार, भाजपा के दोनों नेता गठबंधन सहयोगियों और राज्य के विभिन्न समुदायों से जुड़े नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

राज्य में मई 2023 से जारी जातीय संघर्ष में अब तक 260 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा