कानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा भाजपा नेता पूनियां ने

Ads

कानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा भाजपा नेता पूनियां ने

  •  
  • Publish Date - July 21, 2021 / 10:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

जयपुर, 21 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार दबाव में काम कर रही है इसलिए पुलिस का इकबाल भी नहीं रहा है।

पूनियां ने यहां कहा कि पिछले साल के राजनीतिक संकट के बाद से ही गहलोत सरकार विधायकों के दबाव में काम कर रही है और अपराध से जुड़े अनेक अवैध धंधे शुरू हो गए हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘ अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस वालों को निशाना बनाया जा रहा है। सीकर में पुलिस वालों के साथ ही हुई घटना राज्य में कांग्रेस शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति का स्पष्ट नमूना है।’’

उल्लेखनीय है कि सीकर जिले में दो अज्ञात बदमाश सोमवार देर रात एक पुलिस निरीक्षक से कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने इस दौरान एक हैड कांस्टेबल को गोली भी मार दी।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार