भाजपा नेता सतीश पूनियां की गौरव पदयात्रा संपन्‍न

Ads

भाजपा नेता सतीश पूनियां की गौरव पदयात्रा संपन्‍न

  •  
  • Publish Date - July 25, 2022 / 10:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

जयपुर, 25 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्‍यक्ष सतीश पूनियां की वागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा सोमवार को आदिवासी बहुल इलाके में स्थित बेणेश्वर धाम में संपन्‍न हुई।

पार्टी प्रवक्‍ता के अनुसार, पूनियां ने अपनी यह यात्रा रविववार को मां त्रिपुरा सुंदरी से शुरू की थी। यात्रा में पूनियां ने 41 किलोमीटर की पदयात्रा में विभिन्न गांवों में जनजाति समाज के साथ संवाद किया।

पूनियां ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण समारोह बांसवाड़ा जिले के भुआसा गांव में कांजी कटारा भील के घर पर जनजाति समाज के लोगों के साथ टीवी पर देखा। उन्होंने मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्‍यक्‍त किया।

घाटोल विधानसभा क्षेत्र के गनोड़ा में जनजाति समाज ने पूनियां का पारंपरिक संस्कृति के साथ और लोकनृत्य का आयोजन करते हुए भव्य स्वागत किया।

भाषा पृथ्‍वी गोला

गोला