नये मुख्यमंत्री के चयन के लिए कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू

Ads

नये मुख्यमंत्री के चयन के लिए कोलकाता में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 04:39 PM IST

कोलकाता, आठ मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुक्रवार को बैठक शुरू हुई।

कोलकाता के एक होटल में हो रही इस बैठक में नवनिर्वाचित भाजपा विधायक, केंद्रीय पर्यवेक्षक और राज्य के वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव अभियान का मुख्य चेहरा बनकर उभरे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर, दोनों सीट से जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, शाह और राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी (राजग) के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नौ मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप

ताजा खबर