CM Yogi jabalpur daura
उत्तर प्रदेश । यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरो से चल रही है। सपा और बीजेपी लगातार वोटरों को अपने पालने में साधने का प्रयास कर रहे है। इसी बीच बीजेपी ने एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने चुनाव में मौजूदा मंत्री, सांसद और विधायक के परिवारवालों और रिश्तेदारों को टिकट नहीं देने का ऐलान किया है। बीजेपी के इस फैसले की जमकर चर्चा हो रही है। फैसला सुनाते हुए बैठकमें बीजेपी ने कहा टिकट न मिलने पर उम्मीदवार असंतुष्ट न हों और पार्टी के लिए पूरी शिद्दत से काम करते रहें।
यह भी पढ़े : ये सूर्य ग्रहण है खास, 100 साल में पहली बार लगने जा रहा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, जानें क्या है ‘Ring of Fire’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव तारीखों का ऐलान होने के बाद लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की। उन्होंने पिछले दिनों हिंदुस्तान फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के एक कार्यक्रम में कहा था कि राज्य में बिना रुकावट विकास के लिए ट्रिपल इंजन सरकार जरूरी है। उन्होंने इस दौरान निकाय चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने की अपील की।
यह भी पढ़े : घर में मिली लिवइन में रह रही युवती की हाथ पैर बंधी लाश, मौके पर पहुंची पुलिस, इलाके में दहशत का माहौल
यूपी की 762 नगरीय निकाय में से 760 निकायों में चुनाव हो रहे हैं। नगर निकाय के 14,684 पदों के लिए ये चुनाव होंगे। इसमें 17 महापौर और 1420 पार्षद का चुनाव ईवीएम से होगा। जबकि, नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्य बैलट पेपर के जरिए चुने जाएंगे।