भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 जून को पंजाब में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

Ads

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 जून को पंजाब में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 08:51 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 जून को पंजाब में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्यसभा सदस्य एवं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति अशोक कुमार मित्तल ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग 12 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया कि इस साल का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के तहत मनाया जा रहा है। इसमें कहा गया कि यह सभी उम्र के लोगों में शारीरिक ऊर्जा, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में योग की भूमिका को उजागर करता है।

मित्तल ने कहा कि यह कार्यक्रम पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में ‘‘12-12-12’’ थीम पर आयोजित किया जाएगा। यह थीम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12 साल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैश्विक योग आंदोलन के 12 साल और 12 हजार प्रतिभागियों की भागीदारी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’, हमें याद दिलाता है कि योग में जीवन के हर पड़ाव पर जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की शक्ति है। इस आयोजन के माध्यम से हम लोगों, खासकर युवाओं को योग को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।’’

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश