बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, सड़क को ब्लॉक कर किया पथराव, TMC पर लगा आरोप

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, सड़क को ब्लॉक कर किया पथराव, TMC पर लगा आरोप

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, सड़क को ब्लॉक कर किया पथराव, TMC पर लगा आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 10, 2020 7:43 am IST

पश्चिम बंगाल। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क ब्लॉक कर काफिले पर पथराव किया है। खबरों की माने तो प्रदर्शनाकरियों के हमले में एक बीजेपी कार्यकर्ता को चोट आई हैं।

Read More News:  सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने व्यापारियों के कार्यक्रम में कहा- एक वोट देकर आप किसी को खरीद नहीं लेते हैं, समस्या आती है तो रोने के लिए पहुंच जाते हैं

जानकारी के अनुसार डायमंड हार्बर जाते समय शिराकोल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 

Read More News: मशहूर कवि और लेखक मंगलेश डबराल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जेपी नड्डा की सुरक्षा चूक हुई है। कल उनके कार्यक्रमों में पुलिस की कोई मौजूदगी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जेड प्लस की सुरक्षा के बावजूद उन्हें एस्कॉर्ट कार नहीं दी गई और न ही पॉयलट कार ही मुहैया कराई गई।

Read More News: #IBC24AgainstDrugs: आदतन अपराधी कोकीन के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी की महिला मित्र को भी लिया हिरासत में


लेखक के बारे में