भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने फिर गहलोत सरकार के प्रदर्शन पर निशाना साधा

Ads

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने फिर गहलोत सरकार के प्रदर्शन पर निशाना साधा

  •  
  • Publish Date - July 31, 2021 / 09:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

जयपुर, 31 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बार फिर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कुछ नहीं किया।

पूनियां यहां भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,’ मैंने इस तरह की विफल सरकार अब तक नहीं देखी। चारों तरफ अराजकता है और राज्य में माफिया राज कर रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी के आंतरिक संघर्ष का बहुत बुरा असर शासन पर पड़ा है।’

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार कुछ नहीं कर रही है और केवल समय बिता रही है।

उन्होंने कांग्रेस के विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र को भी झूठ का पुलिंदा करार दिया।

पूनियां ने महिला मोर्चा को और मजबूती देने का आह्वान महिला कार्यकर्ताओं से किया।

उन्होंने कहा,’ भाजपा की महिला शक्ति जब मजबूत इरादों के साथ राज्य की पीड़ित महिलाओं की मुखर आवाज बनेगी तो निश्चित तौर पर राजस्थान की महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को घुटनों के बल टिकने को मजबूर कर देगी।’

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन