रांची, तीन मई (भाषा) केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को विश्वास जताया कि भाजपा सभी पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में असाधारण प्रदर्शन करेगी। चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित किए जाएंगे।
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री रविवार को राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे।
उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘पांच राज्यों में चुनाव हुए, और उन सभी में भाजपा का प्रदर्शन असाधारण रहने वाला है।’’
असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव नौ अप्रैल को, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को, और पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में 23 तथा 29 अप्रैल को हुआ। मतगणना सोमवार को होगी।
भाषा नेत्रपाल शोभना
शोभना