भाजपा की राजस्थान कार्यसमिति की बैठक 13 नवंबर को झुंझुनू में

Ads

भाजपा की राजस्थान कार्यसमिति की बैठक 13 नवंबर को झुंझुनू में

  •  
  • Publish Date - November 11, 2022 / 10:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

जयपुर, 11 नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक तथा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक क्रमश: 12 व 13 नवंबर को झुंझुनू में होगी।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि 12 नवंबर को प्रदेश पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महासचिव चंद्रशेखर, प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्ययोजना सहित राज्य के विभिन्न जनहित के मुद्दों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

वहीं 13 नवंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को इन नेताओं के अलावा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी संबोधित करेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के मिशन 2023, मिशन 2024, आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

भाषा पृथ्वी नोमान

नोमान