ब्लैक फंगस बच्चों के हार्ट, लिवर और गुर्दे को बुरी तरह से कर सकता है प्रभावित, डॉक्टरों ने जताई चिंता

Ads

ब्लैक फंगस बच्चों के हार्ट, लिवर और गुर्दे को बुरी तरह से कर सकता है प्रभावित, डॉक्टरों ने जताई चिंता

  •  
  • Publish Date - May 23, 2021 / 09:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

बेंगलुरु: कोविड-19 से उबर चुके मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्सकों के लिए ब्लैक फंगस (काला कवक) के बाद बच्चों में ‘मल्टी- सिस्टम इन्फ्लैमेटरी सिंड्रोम’ (एमआईएस-सी) नयी चिंता का सबब बनकर उभरा है। इस सिंड्रोम में कई अंग प्रभावित होते हैं और सामान्य तौर पर कोविड-19 से संक्रमित होने के कई हफ्तों बाद इसे देखा गया है। महामारी से उबरे बच्चों के इससे संक्रमित होने का खतरा पैदा हो सकता है।

Read More: प्रदेश के 22 जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश ! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

फोर्टिस हेल्थकेयर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.योगेश कुमार गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मैं नहीं कह सकता कि यह (एमआईएस-सी) खतरनाक है या इससे जीवन को खतरा है लेकिन निश्चित रूप से कई बार यह संक्रमण बच्चों को बुरी तरह से प्रभावित करता है। यह बच्चों के हृदय, जिगर और गुर्दे को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। यह संक्रमण (कोविड-19) होने के चार से छह सप्ताह के बाद होता है।’’

Read More: चक्रवाती तूफान ‘यास’ मचा सकता है तबाही! PM मोदी ने ली हाई लेवल मीटिंग, लोगों को सुरक्षित जगह भेजने कहा 

गुप्ता ने कहा कि एमआईएस-सी कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए शरीर में बने एंटीजन से प्रतिक्रिया का नतीजा है। उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 का संक्रमण ऐसा कुछ है जिसके बारे में हम चिंतित नहीं होते क्योंकि अधिकतर मामलों में ये मामूली या हल्के लक्षण वाले होते हैं लेकिन एक बार इस संक्रमण से मुक्त होने पर उनके (बच्चों के) शरीर में एंटीबॉडी पैदा हो जाती है, यही एंटीबॉटी बच्चों के शरीर में प्रतिक्रिया करती है। यह उनके शरीर में एलर्जी या प्रतिक्रिया जैसी होती है।’’

Read More: ‘पीएम मोदी और सीएम शिवराज कर रहे आंसू बहाने का ड्रामा’, पूर्व सीएम ने कहा- रोनी सूरत बनाकर जनता को गुमराह ना करें

गुप्ता के मुताबिक एमआईएस-सी बच्चों के हृदय, जिगर और गुर्दे जैसे अंगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने के बाद प्रभावित करते हैं न कि कोविड-19 के दौरान। उन्होंने कहा कि अन्य देशों में कोविड-19 के चरम पर होने के बाद एमआईएस-सी का दस्तावेजीकरण किया गया है। गुप्ता ने बताया कि पिछले साल फोर्टिस हेल्थकेयर में ऐसे तीन मामले आए थे और दूसरी लहर के बाद दो मामले आ चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कोरोना वायरस की महामारी चरम पर पहुंचने के बाद एमआईएस-सी के और मामले आ सकते हैं।

Read More: बेशकीमती डायमंड बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया में महामारी विशेषज्ञ एवं राज्य कोविड-19 तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. गिरिधर आर. बाबू के मुताबिक अस्पताल के मामलों से आबादी के स्तर पर आकलन करना सही नहीं है। बाबू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘लेकिन इसके (एमआईएस-सी) अध्ययन के महत्व को कमतर नहीं किया जा सकता। अगर कम मामले आते हैं तो भी गहन जांच की जरूरत है। अगली लहर से पहले इसकी स्पष्ट समझ होनी चाहिए।’’

Read More: चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, जानिए किन तारीखों में नहीं चलेंगी कौन सी ट्रेन

 

 

 

 

black fungus black fungus covid black fungus india black fungus symptoms black fungus infection black fungus covid india black fungal disease black fungus treatment black fungus cases in india black fungus in india black fungus covid black fungus kya hai black fungus in india black fungus patients black fungus news black fungus symptoms black fungus hindi black fungus madhya pradesh black fungus white fungus black fungus epidemic black fungus chhattisgarh black fungus in hindi black fungal disease black fungus patient black fungus symptoms black fungus symptoms in hindi black fungus symptoms after covid black fungus symptoms covid black fungus symptoms in eyes black fungus symptoms timeline