बीएमटीसी ने यात्री से कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद परिचालक को निलंबित किया

बीएमटीसी ने यात्री से कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद परिचालक को निलंबित किया

बीएमटीसी ने यात्री से कथित मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद परिचालक को निलंबित किया
Modified Date: August 4, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: August 4, 2026 10:28 pm IST

बेंगलुरु, चार अगस्त (भाषा) बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) ने एक यात्री को कथित तौर पर बस से धक्का देकर उतारने और उससे मारपीट करने वाले एक परिचालक को विभागीय जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गयी।

वायरल वीडियो में परिचालक एक यात्री को बस से कथित तौर पर धक्का देकर उतारते और उसके साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

यह घटना दो अगस्त की बताई जा रही है। निगम ने एक बयान में बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया है।

निगम के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात एक परिचालक पर यात्री को बस से कथित तौर पर धक्का देकर उतारने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप है।

निगम ने बयान में कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर यह वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित होने और इसे लेकर लोगों में चिंता उत्पन्न होने के बाद निगम ने तत्काल कार्रवाई की है।’’

बयान के अनुसार, मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए तथा विभागीय जांच के परिणाम को प्रभावित किए बिना प्रारंभिक प्रशासनिक कदम के तौर पर संबंधित परिचालक को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।

निगम ने कहा कि घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

निगम ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित परिचालक, पीड़ित यात्री और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

निगम ने बताया कि साथ ही, उपलब्ध होने पर बस के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सभी प्रासंगिक साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में