संभल में युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले

Ads

संभल में युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले

  •  
  • Publish Date - October 3, 2023 / 12:28 AM IST,
    Updated On - October 3, 2023 / 12:28 AM IST

संभल (उप्र) दो अक्टूबर (भाषा) संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर खेत में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी और आशंका जतायी कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के सुमोला जैत सिंह गांव के पास एक खेत में महेश (21) और कविता (19) की लाश पेड़ से लटकी मिली।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिरीष चंद्र ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, साथ ही यह प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरु कर दी गयी है।

भाषा सं आनन्द शोभना जोहेब

जोहेब