बंगाल में नदी से निकाली गई एक लॉरी में शव मिला

Ads

बंगाल में नदी से निकाली गई एक लॉरी में शव मिला

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 03:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

मालदा (पश्चिम बंगाल), 26 नवम्बर (भाषा) झारखंड से पश्चिम बंगाल के मालदा आ रहे ‘रोल ऑन रोल ऑफ’ (रोरो) पोत में गड़बड़ी आने के बाद गंगा नदी में गिरी आठ लॉरियों की तलाश में लगे बचाव दल ने बुधवार को एक लॉरी बाहर निकाली, जिसमें एक शव मिला है।

अधिकारी ने बताया कि घटना में मारा गया व्यक्ति झारखंड के राजमहल जिले का रहने वाला था और सहायक का काम करता था।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अर्नब चट्टोपाध्याय ने बताया कि सोमवार शाम हुए हादसे के बाद यह पहला शव बरामद हुआ है।

जिले के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कई लोग तैरकर बाहर आ गए थे लेकिन कम से कम दो लोग अब भी लापता हैं।

उन्होंने बताया कि लॉरी को क्रेन के जरिए नदी से बाहर निकाला गया और शव केबिन में था। मंगलवार को भी एक लॉरी बाहर निकाली गई थी।

गौरतलब है कि रोरो पोत में सोमवार शाम करीब सात बजे कोई गड़बड़ी आने से आठ लॉरियां यात्रियों समेत गंगा में गिर गईं थीं।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना