नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 25 वर्षीय एक महिला का शव उसके घर के अंदर पाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना रविवार रात 12 बजकर 28 मिनट पर फोन पर मिली।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि सदर बाजार के गली दर्जियान स्थित मकान में पहुंचने पर नाजिया नाम की महिला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे।
पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) टीम को साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नाजिया के परिवार में उसका पति, और दो बच्चे–सात साल का बेटा और तीन साल की बेटी–हैं।
भाषा अर्पणा सुभाष
सुभाष