एक व्यक्ति का शव मिला

Ads

एक व्यक्ति का शव मिला

  •  
  • Publish Date - May 20, 2021 / 08:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नोएडा, 20 मई (भाषा)। जिले में थाना दादरी क्षेत्र के रूपबास गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि रूपबास गांव के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान पवन (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भाषा सं

मनीषा

मनीषा

शीर्ष 5 समाचार