दक्षिण कन्नड़ में नदी में बहे व्यक्ति का शव संगाबेट्टु क्षेत्र से बरामद

दक्षिण कन्नड़ में नदी में बहे व्यक्ति का शव संगाबेट्टु क्षेत्र से बरामद

दक्षिण कन्नड़ में नदी में बहे व्यक्ति का शव संगाबेट्टु क्षेत्र से बरामद
Modified Date: August 3, 2026 / 03:15 pm IST
Published Date: August 3, 2026 3:15 pm IST

मंगलुरु (कर्नाटक), तीन अगस्त (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुक में रई के पास एक नदी में बह गए 48 वर्षीय व्यक्ति का शव सोमवार को संगाबेट्टु इलाके से बरामद किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जीवन पिंटो के रूप में की गई है और वह शनिवार देर शाम बंतवाल तालुक में रई के निकट एक नदी में बह गया था।

जिले में भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ), अग्नि एवं आपात सेवा और स्थानीय निवासी पिछले दो दिनों से गहन खोज अभियान में लगे थे।

उन्होंने कहा कि शव संगाबेट्टु के पास मिला और अधिकारियों ने शव नदी से निकालकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं शुरू की।

भाषा सं राजेंद्र अमित

अमित


लेखक के बारे में