जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस छात्र का शव मिला

Ads

जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस छात्र का शव मिला

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 03:21 PM IST

जयपुर, नौ मई (भाषा) जयपुर के सवाई मान सिंह (एमएमएस) मेडिकल कॉलेज के एक छात्रावास में एमबीबीएस के तृतीय वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार अलवर निवासी नितिन यादव का शव ‘न्यू आर डी हॉस्टल’ (पीजी) की आठवीं मंजिल की सीढ़ियों पर फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को उतरवाया।

थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि यादव जयपुर में बाहर फ्लैट लेकर रहता था और शुक्रवार रात ‘एस के मेनन हॉस्टल’ (यूजी) में अपने दोस्तों के पास पढ़ने के लिए आया था।

उन्होंने कहा, ‘‘यादव वहां से करीब रात दो बजे अपने फ्लैट पर जाने की बात कहकर निकला और न्यू आर डी हॉस्टल (पीजी) में पहुंच गया।’’

शनिवार को नितिन का एक परीक्षा का पेपर भी था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी