हरियाणा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Ads

हरियाणा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

  •  
  • Publish Date - October 17, 2021 / 08:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

जींद, 17 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा में जींद जिले के नंदगढ़ गांव में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि नंदगढ़ गांव निवासी अंकित (21) का शव रविवार की सुबह गांव के राजकीय स्कूल में पेड़ से लटका मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अंकित की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उसने कथित तौर पर अवैध संबंधों को लेकर फंसाने की धमकी दिये जाने से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि अंकित के पिता की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट और अंकित के मोबाइल से मिली एक वीडियो में पांच लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

अंकित के पिता बलराज ने बताया कि अंकित की चार बहन हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी सभी बेटियों की शादी कर चुके हैं जबकि अंकित अविवाहित था।

भाषा सं वैभव

देवेंद्र

देवेंद्र