केरल में लापता मां-बेटे की तलाश के दौरान घर के अहाते से मिले शरीर के अंग

Ads

केरल में लापता मां-बेटे की तलाश के दौरान घर के अहाते से मिले शरीर के अंग

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 05:24 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 05:24 PM IST

इडुक्की (केरल), 27 अप्रैल (भाषा) नेदुमकंदम में एक लापता महिला और उसके बेटे की तलाश के दौरान उस परिसर में दफनाए गए शरीर के अंग पुलिस ने सोमवार बरामद किए, जहां वह दोनों रहते थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस नेदुमकंदम के कलकूनथल गांव में थूटुवाकाडा की रहने वाली मैरीकुट्टी (70) और उनके बेटे रेजी (48) की गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि मैरीकुट्टी की बेटी सिनी ने रविवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एक मामला दर्ज किया गया।

हालांकि, रविवार से मैरीकुट्टी का दूसरा बेटा साजी भी लापता है।

प्राथमिकी के अनुसार, मैरीकुट्टी और रेजी दो अप्रैल से दिखाई नहीं दिए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसी घर में रहने वाले साजी ने अपने रिश्तेदारों को बताया था कि मैरीकुट्टी और रेजी दो अप्रैल को घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे।

जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार को सुबह घर के परिसर की तलाशी ली और अहाते में हाल ही में खोदे गए एक गड्ढे से शरीर के अंग बरामद किए।

घर का दौरा करने वाले के. एम. साबू मैथ्यू ने पत्रकारों को बताया कि साजी रविवार से लापता है।

उन्होंने कहा, ‘हमें जानकारी मिली थी कि परिवार में झगड़े हो रहे थे। इसी आधार पर जब हमने घर की जांच की तो कुछ संदिग्ध परिस्थितियां सामने आईं। हमें शक है कि उनकी हत्या की गई है।’

पुलिस ने शरीर के अवशेषों को पूरी तरह से बाहर निकालने और फोरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता से जांच करने का निर्णय लिया है।

पुलिस ने साजी का पता लगाने के लिए उसकी तस्वीर भी जारी की है।

भाषा शुभम मनीषा

मनीषा