मणिपुर के नोनी में बम विस्फोट में एक बच्चे की मौत, पिता घायल

Ads

मणिपुर के नोनी में बम विस्फोट में एक बच्चे की मौत, पिता घायल

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 06:54 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 06:54 PM IST

इंफाल, 14 मार्च (भाषा) मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार को हुए बम विस्फोट में चार वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसका पिता घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना खौपुम के ताओलिंगपुंग गांव में उस समय हुई जब बच्चे का पिता अपने घर के बाहर झाड़ियां हटाने का काम कर रहा था। उस दौरान बच्चा भी उसके साथ था। झाड़ियां हटाने के दौरान वहां छिपाकर रखा गया बम फट गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में बच्चे की मौत हो गई और 40 वर्षीय उसका पिता घायल हो गया, जिसे इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बम के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल