राजस्थान के अजमेर में होटल की खिड़की से गिरने से बच्चे की मौत

Ads

राजस्थान के अजमेर में होटल की खिड़की से गिरने से बच्चे की मौत

  •  
  • Publish Date - June 24, 2024 / 04:30 PM IST,
    Updated On - June 24, 2024 / 04:30 PM IST

जयपुर, 24 जून (भाषा) राजस्थान के अजमेर में एक होटल की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे की खिड़की से कथित तौर पर गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार को दिग्गी बाजार स्थित गैलेक्सी पैलेस में हुई।

क्लॉक टावर थाने के प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि हंसमुख भाई और उनकी पत्नी आफरीन गुजरात के सूरत से अजमेर शरीफ दरगाह आए थे और अपने चार बच्चों के साथ होटल में ठहरे थे। उन्होंने बताया कि इन बच्चों में डेढ़ साल का कार्तिक भी शामिल था।

उन्होंने बताया कि दोपहर में कार्तिक खुली खिड़की के सामने खेल रहा था और उसी दौरान वह खिड़की से नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि खिड़की पर लोहे की जाली या ग्रिल नहीं लगी थी।

उन्होंने बताया कि परिवार बच्चे को जेएलएन अस्पताल ले गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे की सुबह मौत हो गई। चौधरी ने बताया कि परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है।

भाषा अमित नरेश

नरेश