Maruti Suzuki Victoris CNG Price: अब कम बजट में मिलेगी शानदार कार, Maruti Suzuki दे रही इस मॉडल पर 2.10 लाख तक की भारी छूट, मौका हाथ से निकल गया तो पछताएंगे
Maruti Suzuki Victoris CNG Price: मारूति सुजुकी इंडिया अपनी Victoris CNG कार पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी की इस CNG मॉडल की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसलिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट दी जा रही है।
(Maruti Suzuki Victoris CNG Price/ Image Credit: Maruti Suzuki)
- Victoris CNG पर 2.10 लाख रुपये तक का डिस्काउंट
- 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी शामिल
- अप्रैल में Maruti ने रिकॉर्ड CNG कारें बेचीं
नई दिल्ली: Maruti Suzuki Victoris CNG Price: देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India अपनी Victoris CNG SUV पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। कंपनी के कई डीलरशिप इस कार पर करीब 2.10 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। बढ़ती CNG कारों की मांग को देखते हुए यह ऑफर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पेश किया गया है। कम खर्च और बेहतर माइलेज की वजह से लोग अब तेजी से सीएनजी कारों की तरफ बढ़ रहे हैं।
ग्राहकों को मिल रहे कई फायदे (Benefits For Customers)
डीलर्स के मुताबिक इस ऑफर में करीब 1.50 लाख रुपये तक की सीधी छूट शामिल है। इसके अलावा 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का इंस्टिट्यूशनल ऑफर भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, अच्छा क्रेडिट स्कोर रखने वाले ग्राहकों को लगभग 7.60 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर कार लोन की सुविधा भी मिल सकती है। इससे ग्राहकों के लिए नई CNG SUV खरीदना और आसान हो सकता है।
CNG मॉडल की बिक्री में बढ़ोतरी (Increase in Sales of CNG Models)
सितंबर 2025 में लॉन्च होने के बाद से Victoris ने भारतीय बाजार में करीब 89 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। कंपनी के अनुसार इस SUV की कुल बिक्री में अब CNG मॉडल की हिस्सेदारी लगभग 45 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अप्रैल महीने में मारुति सुजुकी ने रिकॉर्ड 76,348 CNG कारों की बिक्री की थी। कंपनी का कहना है कि हर 10 में से लगभग 4 ग्राहक अब CNG मॉडल खरीदना पसंद कर रहे हैं।
इंजन, माइलेज और कीमत (Engine, Mileage and Price)
Maruti Suzuki Victoris CNG में 1.5 लीटर K15C इंजन दिया गया है। यह इंजन CNG मोड में 88 PS की पावर और 121 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं पेट्रोल मोड में यह 101 PS की पावर देता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है और इसका माइलेज करीब 27.02 किलोमीटर प्रति किलोग्राम बताया गया है। इसकी कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू होकर 14.72 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Splendor vs Mileage Bikes: क्या आप Splendor से भी ज्यादा माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं? मार्केट में आए ऐसे ऑप्शंस जिनका माइलेज सुनकर दिमाग घूम जाएगा
- Pushkar Dhami Latest News: अब गांव के युवाओं को भी मिलेगी शहर जैसी सुविधा, सीएम धामी ने शुरू की नई सुविधाएं, शिक्षा और फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा
- Ambikapur Love Triangle Suicide : एक ही समय में दो-दो लड़कियों से चल रहा था अफेयर! दो नावों पर सवार आशिक मुकेश ने रात में जो किया…देखकर पुलिस भी रह गई दंग

Facebook


