बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के सांबा में घुसपैठिए को मार गिराया

बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के सांबा में घुसपैठिए को मार गिराया

बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के सांबा में घुसपैठिए को मार गिराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 6, 2021 5:31 am IST

जम्मू, छह मई (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने तड़के दो बजकर 35 मिनट के आसपास सांबा सेक्टर के अग्रिम इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक व्यक्ति को देखा।

अधिकारियों ने बताया कि रूकने का इशारा करने के बावजूद वह नहीं रूका। इसके बाद कर्मियों ने उसे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घुसपैठिए का शव वहीं पड़ा है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में