पंजाब में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया

Ads

पंजाब में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराया

  •  
  • Publish Date - December 22, 2022 / 09:21 AM IST,
    Updated On - December 22, 2022 / 09:21 AM IST

नयी दिल्ली/अमृतसर, 22 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान से भारत में घुसे एक ड्रोन को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

तरनतारन जिले के फिरोजपुर सेक्टर में हरभजन सीमा चौकी के पास बुधवार रात आठ बजे मानव रहित यान को गोलीबारी कर मार गिराया गया।

बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन को निशाना बनाते हुए ‘भारी’ गोलीबारी की। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब इलाके की तलाशी ली गई तो ड्रोन एक खेत में पड़ा मिला।

उन्होंने कहा कि इस बात का पता लगाने के लिए तलाश की जा रही है कि कहीं ड्रोन से कोई खेप तो नहीं गिराई गई है।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल