हैदराबाद में सहपाठी से ‘बलात्कार’ के आरोप में बीटेक छात्र गिरफ्तार
हैदराबाद में सहपाठी से 'बलात्कार' के आरोप में बीटेक छात्र गिरफ्तार
हैदराबाद, 19 मई (भाषा) तेलंगाना के हैदराबाद में एक बीटेक छात्र को अपनी सहपाठी को जबरन शराब पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह घटना 14 मई की रात को हुई और 20 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर इब्राहिमपटनम पुलिस थाने में 15 मई को मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायत के अनुसार, पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।
शिकायत के अनुसार आरोपी (20) 14 मई की रात पीड़िता को चाय पीने के बहाने उसे कार से बाहर ले गया। आरोपी ने पीड़िता को इधर-उधर घुमाया और लौटते समय उसने रास्ते में शराब खरीदी। फिर उसने उसे ‘जबरन शराब पिलाई’ और खुद भी शराब पी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने कहा कि इसके बाद, आरोपी नशे में धुत्त पीड़िता को एक कमरे में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।
जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इब्राहिमपटनम थाने के पुलिस निरीक्षक एम महेंद्र रेड्डी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा राखी अविनाश
अविनाश

Facebook


