भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का निधन, लीवर की बीमारी का दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का निधन, लीवर की बीमारी का दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का निधन, लीवर की बीमारी का दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: March 2, 2020 1:10 pm IST

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र सिरोही का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वीरेंद्र सिरोही ने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया गया कि वीरेंद्र सिरोही को 9 फरवरी से बीमारी के कारण वे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उपचार के दौरान उनकी सांसें थम गई। परिवार वालों के अनुसार वे लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। वीरेंद्र सिरोही बुलंदशहर सदर से भाजपा विधायक थे।

Read More: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली सरकारी नौकरी, नहीं होगी लिखित परीक्षा, जानें

गौरतलब है कि वीरेंद्र सिरोही कैबिनेट इससे पहले कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि वीरेंद्र सिरोही अपने विवादित बयान को लेकर काफी चर्चा में थे। बता दें इस बार चुनाव जीते के बाद भाजपा विधायक ने काफी सुर्खियों में थे। उन्होंने अपने स्वागत समारोह में कहा था कि पुलिस को हमने खुली छूट दी है, गुंडे-बदमाशों की तोड़ दो टांग। बताया जा रहा है विधायक सिरोही का पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम में अंतिम विदाई दी जाएगी।

Read More: अगर आपने भी अभी तक नहीं करावाया है पैन कार्ड से आधार को लिंक, तो संभल जाइए, वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना

विधायक सिरोही के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्य​क्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।

Read More: युवक ने खुद ही सजायी चिता, फिर आग लगाकर उस पर लेटा! वीडियो बनाते रहे लोग किसी ने नही रोका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"