बिहार के मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, बस में लगी आग 27 यात्रियों की मौत

Ads

बिहार के मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा, बस में लगी आग 27 यात्रियों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 3, 2018 / 01:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

मुजफ्फरपुर। बिहार के मोतिहारी में हुए एक भीषण बस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई। प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार मुजफ्फरपुर से दिल्ली की ओर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर गड्डे में पलट गई बस के पलटते ही बस में आग लग गई। बस पलटने के कारण बस के दरवाजे और इमरजेंसी गेट दब गए जिस वहज से यात्री बस के बाहर आने की कोशिश करते रहे लेकिन बस से सिर्फ 5 यात्री ही बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे बाकि 27 यात्री बस में लगी आग की चपेट में आ कर मौत के आगोश में समा गए।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस विधायक कटारे पर रेप के आरोपों से पलटी युवती, बोली इस भाजपा नेता ने रची साजिश..

बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एक एसी बस एक दोपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गड्डे में पलट गई। उन्होंने हादसे में 27 लोगों की मौत की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बस में कुल 32 लोग सवार थे। 

 

वेब डेस्क, IBC24