Road Accident : अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई बस, चली गई एक ही परिवार के तीन लोगों की जान, 20 लोग घायल

Ads

अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई बस, चली गई एक ही परिवार के तीन लोगों की जान, Bus lost control and collided with trailer, killing 3 members of family

  •  
  • Publish Date - July 8, 2024 / 12:15 PM IST,
    Updated On - July 8, 2024 / 03:17 PM IST

Road Accident in Assam

जयपुर: Road Accident राजस्थान में जयपुर जिले के शाहपुरा इलाके में सोमवार को सुबह एक सड़क हादसे में एक दंपत्ति व उसके बेटे की मौत हो गई जबकि बीस लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार, हादसा राजस्थान रोडवेज की बस के एक ट्रेलर से टकराने से हुआ।

Read More : CG Coal Scam: कोल घोटाले में रानू साहू और दीपेश टांक को बड़ी राहत, SC से मिली अंतरिम जमानत, इतने दिन तक रहेंगे जेल से बाहर 

Road Accident शाहपुरा के थानाधिकारी राम लाल ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब जयपुर से दिल्ली जा रही बस ट्रेलर से टकरा गई। चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकराई। उन्होंने बताया कि हादसे में विजय अग्रवाल (40), उनकी पत्नी टीना अग्रवाल (36) और उनके 16 वर्षीय बेटे प्रीतम की मौत हो गई। वे दिल्ली के रहने वाले थे।

Read More : IMD Weather Update: मानसून तबाही मचाने को तैयार… अगले दो दिन छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी 

उन्होंने बताया कि घायलों को शाहपुरा के स्थानीय अस्पताल और जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp