यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, छह यात्री घायल

Ads

यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, छह यात्री घायल

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 10:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नोएडा, पांच मार्च (भाषा) यमुना एक्सप्रेस -वे पर शुक्रवार को एक बस अनियंत्रएक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि हादसा दनकौर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। उन्होंने बताया कि तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि बस फर्रुखाबाद से गुरुग्राम जा रही थी। दनकौर में यमुना एक्सप्रेस वे पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और यह पलट गई।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों में हरी राम (45), गोपी (22) अमन (19) की हालत नाजुक है। तीन अन्य को मामूली चोट आई है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को हटाया, तथा यातायात को सुचारू कराया।

भाषा सं. पवनेश

पवनेश