आज से बंद हो जाएंगी बसें, पार्क और गार्डन्स पर लगे ताले, कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां लिया गया फैसला

Ads

आज से बंद हो जाएंगी बसें, पार्क और गार्डन्स पर लगे ताले, कोरोना संक्रमण को देखते हुए यहां लिया गया फैसला

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 11:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

अहमदाबाद: देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैलने लगा है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में रोजाना नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रशासन ने बसों को आज से बंद करने का आदेश जारी किया है साथ ही पार्कों और गर्डन्स को बंद कर दिया गया है।

Read More: सभा में बिजली गुल होने के बाद CM भूपेश बघेल ने किया ट्वीट, कांग्रेस के पक्ष में उठ रही आवाज रोक नहीं पाएंगे

जारी आदेश के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस और अहमदाबाद बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम बसों के संचालन को आज से निलंबित कर दिया गया है। ये निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा। वहीं, गुजरात में कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण अहमदाबाद के सभी उद्यान और पार्क आज से अगले आदेश तक जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

Read More: 7th pay commission: CGVYAPAM में निकली स्नातक पास युवाओं के लिए भर्ती, 4 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

बता दें कि आज गुरुवार को भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,871 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,74,605 हुई और 172 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,59,216 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,52,364 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,63,025 है।

Read More: द्रोणिका का असर, प्रदेश के कई जगहों में तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी