फैमिली स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, एक युवती सहित तीन लोग मिले संदिग्ध अवस्था में
फैमिली स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, एक युवती सहित तीन लोग मिले संदिग्ध अवस्था में
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले के एक मॉल में पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। बताया गया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गोरख धंधा किया जा रहा था। दबिश के दौरान पुलिस ने एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मनु मार्ग स्थित गैलेरिया मॉल में संचालित किए जा रहे फैमिली स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने यहां से एक युवती और दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है।
Read More: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी डिटेल
पुलिस ने मौके स्पा सेंटर के मैनेजर शशिकांत शर्मा पुत्र मन्नूलाल शर्मा, एक ग्राहक दिनेश कुमार पुत्र भौरेलाल नायक और एक युवती को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

Facebook


