नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश से एक वर्तमान राज्यसभा सदस्य के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव 15 सितंबर को होगा।
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरद्वार दुबे का 26 जून को निधन हो गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवंबर, 2026 में समाप्त होना था।
स्थापित परंपरा के अनुसार, मतगणना 15 सितंबर को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी।
भाषा हक हक नरेश
नरेश