तेलंगाना सरकार में मंत्रिमंडल की बैठकें होंगी कागज़ रहित

Ads

तेलंगाना सरकार में मंत्रिमंडल की बैठकें होंगी कागज़ रहित

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 04:40 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 04:40 PM IST

हैदराबाद, 18 जून (भाषा) तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को ‘कागज़ रहित शासन’ की अपनी परिकल्पना की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रिमंडल की सभी बैठकें डिजिटल माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया।

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू ने सचिवालय में मंत्रियों की एक विशेष बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी एवं अन्य मंत्रियों को विशेष टैबलेट सौंपे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को इस ‘डिजिटल मंत्रिमंडल’ बैठक के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि मंत्रिमंडल की बैठकों की कार्यसूची मंत्रियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक पुस्तक (ई-बुक) के माध्यम से साझा की जाएगी।

भाषा सुमित रंजन

रंजन