गोपेश्वर, 21 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार को गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दोनों यात्रियों की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने यहां बताया कि यह दुर्घटना देवखाल के समीप हुई जिसमें कार अनियंत्रित होकर अचानक लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना मिलने पर पहुंचे राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल ने रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर दोनों शव बाहर निकाले।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पचहान चमोली के देवखाल में छेमी के रहने वाले अनिल सेमवाल (28) और जोशीमठ के गणाई निवासी संजय (36) के रूप में की गई है।
भाषा सं दीप्ति दीप्ति अमित
अमित