मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में मतगणना को लेकर कांग्रेस अलर्ट, अहमद पटेल ने चुनाव आयोग को दिए सुझाव

Ads

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में मतगणना को लेकर कांग्रेस अलर्ट, अहमद पटेल ने चुनाव आयोग को दिए सुझाव

  •  
  • Publish Date - December 2, 2018 / 05:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नई दिल्ली। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग को सुझाव दिया है।

पढ़ें- असम के उदालगुरी में कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच में धमाका…

पटेल ने छत्तीसगढ़ के लिए यह विशेष सुझाव देते हुए कहा कि मतगणना के समय ईवीएम को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक ले जाने के दौरान सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। दूसरा सुझाव है कि डाक-मतपत्र वैध वोटर का ही है, इसकी दोबारा पुष्टि कर ली जाए।

पढ़ें- बैंक कर्मचारियों का 26 को हड़ताल का ऐलान, बीओबी, देना और विजया बैंक…

पटेल ने कहा कि इसके अलावा आयोग राजनांदगांव, कोंडागांव और बिलासपुर जिले के शीर्ष अधिकारियों के आचरण की गंभीर समीक्षा करनी चाहिए।जबकि चौथे सुझाव के तौर पर उन्होंने कहा है कि एक राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद ही दूसरे राउंड की गणना शुरू की जानी चाहिए। पटेल ने उम्मीद जताई है कि चुनाव आयोग उनके सुझावों पर पूरी तरह अमल करेगा।

पढ़ें- लोकपाल की नियुक्ति अब तक नहीं, अन्ना हजारे 30 जनवरी से करेंगे भूख ह..

वहीं इस बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सब कुछ पारदर्शी तरीके से हो रहा है। ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर जिस तरह की शिकायत कांग्रेस कर रही है, लगता है कांग्रेस परिणाम आने से पहले हार का बहाना ढूंढ रही है।

गौरतलब ईवीएम में गड़बड़ी और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शनिवार को नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के दफ्तर में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी।