घरेलू सहायिका के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज

Ads

घरेलू सहायिका के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 07:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नोएडा (उप्र),पांच मार्च (भाषा) नोएडा सेक्टर 100 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने घरेलू सहायिका के खिलाफ लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सेक्टर 100 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली अश्मित कौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि उनके घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली एक महिला उनकी माता जी के सोने के जेवरात चोरी करके भाग गई है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

पवनेश शोभना

शोभना