यौन उत्पीड़न की शिकायत पर तेलंगाना बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

यौन उत्पीड़न की शिकायत पर तेलंगाना बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 07:00 PM IST

हैदराबाद, चार अगस्त (भाषा) तेलंगाना बास्केटबॉल एसोसिएशन के एक पदाधिकारी के खिलाफ यहां एक खिलाड़ी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में खिलाड़ी की मां ने आरोप लगाया कि महासचिव पिछले दो वर्षों से उनकी बेटी पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा था और उसके साथ अभद्र व्यवहार करता था।

इसने बताया कि शिकायत के आधार पर 24 जुलाई को माधापुर पुलिस थाने में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है।

भाषा

देवेंद्र सुरेश

सुरेश