शादी का झांसा दे कर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

शादी का झांसा दे कर दुष्कर्म करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - January 23, 2021 / 11:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

नोएडा(उप्र), 23जनवरी (भाषा) नोएडा थाना सेक्टर 20 में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 20 में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सेक्टर दो स्थित एक कंपनी में काम करती है और पंकज रावत नामक एक युवक से उसकी मुलाकात हुई,पंकज ने उससे शादी करने का वादा किया और एक दिन उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।

उन्होंने बताया कि शिकायत में कहा गया कि नशीला पदार्थ पीने के बाद युवती बेहोश हो गई और युवक ने उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार पंकज तथा उसके परिजन अब शादी से इंकार कर रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना