नीट परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे: तमिलनाडु के मंत्री
नीट परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे: तमिलनाडु के मंत्री
चेन्नई, दो अगस्त (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने नीट परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज सभी मामले वापस लेने का फैसला किया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने रविवार को यह जानकारी दी।
मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश पर लिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, नीट परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।’’
उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद।’’
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन करने के बाद राज्य में नीट विरोधी प्रदर्शनकारियों पर मामले दर्ज किए जाने को लेकर सरकार को कुछ वर्गों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा था।
भाषा
शोभना रंजन
रंजन

Facebook


