एटा में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, सात कांवड़िये घायल
एटा में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, सात कांवड़िये घायल
एटा (उप्र), दो अगस्त (भाषा) एटा में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कांवड़िए मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र स्थित किशनपुर गांव से सोरों गंगाजल लेने जा रहे थे तभी उनके वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
उसने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल सातों कांवड़ियों को एम्बुलेंस से सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
घायलों में सत्यपाल (50) के सिर में गंभीर चोट आई है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सैफई स्थित अस्पताल भेज दिया गया।
अन्य घायलों की पहचान रागिनी (15), निशा (23), गीतम (35), रघुवीर (40), संध्या (22) और मुस्कान (15) के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 15 से 20 कांवड़िये सवार थे।
भाषा सं सलीम खारी
खारी

Facebook


