जाति जनगणना भविष्य के नीतिगत फैसलों के लिए आधार बनेगी: सिद्धरमैया

Ads

जाति जनगणना भविष्य के नीतिगत फैसलों के लिए आधार बनेगी: सिद्धरमैया

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 09:06 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 09:06 PM IST

मैसुरु (कर्नाटक), छह मई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा कि राज्य में जारी जाति आधारित गणना भविष्य की नीतियों का आधार बनेगी और यह सामाजिक न्याय दिलाने की दिशा में बेहद जरूरी है।

यहां सिद्धरामेश्वर जयंती समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1931 के बाद पहली बार जातियों की गणना की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद इस पर चर्चा करके फैसले लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “फिलहाल जातिगत गणना जारी है। रिपोर्ट आने के बाद हम इस पर चर्चा करेंगे और आवश्यक निर्णय लेंगे।”

मुख्यमंत्री ने समानता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, “हम सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। 100 प्रतिशत न सही, लेकिन हम 99 प्रतिशत तक न्याय सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे।”

भाषा जोहेब धीरज

धीरज