बीजिंग, 21 सितंबर (भाषा) चीन के फोशान शहर में एक कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
फोशान ग्वांगदोंग प्रांत में स्थित है। फैक्टरी में रविवार को आग लगी थी।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने सोमवार को बताया कि बचाव अभियान जारी है।
उसने बताया कि घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है।
भाषा
सिम्मी वैभव
वैभव