सीबीआई ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एएसआई को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एएसआई को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एएसआई को गिरफ्तार किया
Modified Date: February 11, 2026 / 03:13 pm IST
Published Date: February 11, 2026 3:13 pm IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को प्रॉपर्टी विवाद को निपटाने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने मंगलवार को उस शिकायत के बाद मामला दर्ज किया कि सीआर पार्क पुलिस थाने में तैनात एक एएसआई प्रॉपर्टी विवाद के सिलसिले में शिकायतकर्ता के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने के बदले में 25 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में शाम को सीबीआई ने छापा मारा और आरोपी एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में