सीबीआई ने रतलाम में कर अधिकारी को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया

Ads

सीबीआई ने रतलाम में कर अधिकारी को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 10:31 PM IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रतलाम में तैनात सीजीएसटी के एक सहायक आयुक्त को कथित तौर पर 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने शंकर परमार को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई परमार द्वारा कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज किये जाने के कुछ घंटों बाद की गई।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘सीबीआई ने 31.03.2026 को रतलाम में तैनात सीजीएसटी के सहायक आयुक्त, सीजीएसटी के खिलाफ मामला दर्ज किया… और आरोपी सहायक आयुक्त को सीजीएसटी कार्यालय, रतलाम से बिचौलिए के माध्यम से 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।’’

उन्होंने बताया कि केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) अधिकारी के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन